Indian Railway: अहमदाबाद-दानापुर एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबार से 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई एवं 03, 10, 17, 24 जून, 2024 अहमदाबाद प्रत्येक सोमवार को तथा दानापुर से 16, 23, 30 अपै्रल, 07, 14, 21, 28 मई एवं 04, 11, 18, 25 जून, 2024 प्रत्येक मंगलवार को 11 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
फलस्वरूप 09417 अहमदाबाद-दानापुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई एवं 03, 10, 17, 24 जून, 2024 को प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर नडियाद से 10.02 बजे, छायापुरी से 10.40 बजे, रतलाम से 15.00 बजे, कोटा से 18.30 बजे, सवाई माधोपुर से 19.37 बजे, गंगापुर सिटी से 20.20 बजे, हिण्डौन सिटी से 21.00 बजे, भरतपुर से 22.05 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 00.15 बजे, कासगंज से 02.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.20 बजे, लखनऊ से 09.20 बजे, सुल्तानपुर से 12.20 बजे, जौनपुर सिटी से 13.47 बजे, वाराणसी से 15.50 बजे, पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं. से 16.55 बजे, बक्सर से 18.12 बजे तथा आरा से 19.22 बजे छूटकर दानापुर 20.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 09418 दानापुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16, 23, 30 अपै्रल, 07, 14, 21, 28 मई एवं 04, 11, 18, 25 जून, 2024 को प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन आरा से 00.29 बजे, बक्सर से 01.16 बजे, पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं. से 03.15 बजे, वाराणसी से 04.35 बजे, जौनपुर सिटी से 06.16 बजे, सुल्तानपुर से 08.20 बजे, लखनऊ से 12.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, फर्रूखाबाद से 16.26 बजे, कासगंज से 18.15 बजे, मथुरा से 20.25 बजे, भरतपुर से 22.37 बजे, हिण्डौन सिटी से 23.19 बजे, गंगापुर सिटी से 23.47 बजे, तीसरे दिन सवाई माधोपुर से 00.24 बजे, कोटा से 01.40 बजे, रतलाम से 05.10 बजे, छायापुरी से 09.05 बजे तथा नडियाद से 10.07 बजे, छूटकर अहमदाबाद 11.10 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. के 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications