Indian Railway: लखनऊ -रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों में बढ़ेंगे एसी कोच, देखें डिटेल

Railway Update News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12537/12536 लखनऊ जं0-रायपुर-लखनऊ जं0 एवं 12593/12594 लखनऊ जं0-भोपाल-लखनऊ जं0 गरीब रथ एक्सप्रेस गाड़ियों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से निम्नवत लगाये जायेंगे।

12537/12536 लखनऊ जं0-रायपुर-लखनऊ जं0 गरीब रथ एक्सप्रेस में लखनऊ जं0 से 29 जुलाई,2024 से तथा रायपुर से 30 जुलाई,2024 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से लगाये जायेंगे। फलस्वरूप संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।

train

Gorakhpur News: DDU University में यूजी एवं पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 25 जुलाई से
12593/12594 लखनऊ जं0-भोपाल-लखनऊ जं0 गरीब रथ एक्सप्रेस में लखनऊ जं0 से 03 अगस्त,2024 के स्थान पर 27 जुलाई,2024 से तथा भोपाल से 04 अगस्त,2024 के स्थान पर 28 जुलाई,2024 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 अतिरिक्त स्थाई रूप से कोच लगाये जायेंगे । फलस्वरूप संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।

रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु चलायी जा रही 05028/05027 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी के रेक संरचना में 24 जुलाई, 2024 से बदलाव करते हुए साधारण द्वितीय श्रेणी का 04 अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा। फलस्वरूप इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी के संलचन समय में निम्नवत् परिवर्तन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+