Gorakhpur News: DDU University में यूजी एवं पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 25 जुलाई से

DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विष्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन कांउसिलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो रही है। सीधे प्रवेश वाले परास्नातक विषयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। सभी डिप्लोमा कोर्सेज, एम0एड्0 तथा बी0पी0एड्0 के लिए भी कांउसिलिंग 28 जुलाई से ही आरम्भ होगी।

विष्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर आज कांउसिलिंग की प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों की सूचनायें घोषित कर दी गयी। कुलपति प्रो0 पूनम टंडन ने काउंसिलिंग प्रक्रिया को सरलता से समझाने वाला एक विशेष पोस्टर भी आज अभ्यर्थियों के लिए जारी किया। यह पोस्टर विष्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के सूचना पट्ट के साथ-साथ केन्द्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ने वाले महाविद्यालयों में भी प्रदर्षित होंगे। इन निर्देशो की सॉफ्टकापी क्यू0आर0 कोड़ की मदद से भी डाउनलोड की जा सकेगी। कांउसिलिंग प्रक्रिया से सम्बन्धित एक वीडियो भी आज विष्वविद्यालय की ओर से जारी किया गया है।

ddu

*अभिभावकों की मौजूदगी से च्वाइस फिलिंग में सुविधा मिलेगी*

ऑनलाइन कांउसिलिंग से अभ्यर्थियों को इस बार सबसे बड़ी सुविधा यह होगी कि अपने अध्ययन संस्थानों तथा विषय के बारे में च्वाइस फिलिंग वे अपने अभिभावकों की मौजूदगी मे कर सकेंगे। ऑफलाइन कांउसिलिंग में अभिभावकों का प्रवेश निषिद्व रहता था जिससे कई बार अभ्यर्थियों को अंतिम निर्णय लेने में असुविधा होती थी।

*रेट प्रवेश पत्र जारी*

शोध पात्रता परीक्षा (रेट-2023) के प्रवेश पत्र प्रवेश पोर्टल पर जारी कर दिये गये। अभ्यर्थी प्रवेष पोर्टल पर लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। शोध पात्रता परीक्षा 29 एवं 30 जुलाई को दो पालियां में आयोजित होनी है।

*अब 28 जुलाई तक अपलोड हो सकेंगे अंकपत्र*

योग्यताप्रदायी परीक्षा के अंक एवं अंकपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है। स्नातक प्रवेश के अभ्यर्थियों को अपनी इंटरमीडिएट तथा परास्नातक प्रवेश के अभ्यर्थियों को स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट अपलोड करनी थी। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से अब तक इसे अपलोड नही कर सके हैं उन्हें 28 जुलाई तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

*कांउसिलिंग कार्यक्रम*

1. स्नातक/परास्नातक कक्षाअें के लिए प्रथम चरण

च्वाइस फिलिंग 25 से 27 जुलाई 2024 तक

सीट आवंटन की घोषणा : 30 जुलाई 2024, सायं 7 बजे

ऑनलाइन फीस जमा करने की तिथि : 31 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024

2. सीधे प्रवेष वाली परास्नातक कक्षाओं, डिप्लोमा कोर्सेज, एम0एड् एवं बी0पी0एड्0 के लिए कांउसिलिंग/प्रवेश की प्रक्रिया 28 जुलाई 2024 से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+