Indian Railway: गोरखपुर-तिरूवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा जं. खण्ड पर स्थित मोटुमारि स्टेशन पर तीसरी लाइन कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री नान इंटरलाक एवं नान इंटरलाक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण-
- गोरखपुर से 26 दिसम्बर, 2024 तथा 03 एवं 05 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरूवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- तिरूवनंतपुरम उत्तर से 31 दिसम्बर, 2024 तथा 07 एवं 08 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12512 तिरूवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 23 एवं 30 दिसम्बर, 2024 तथा 06 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- एर्णाकुलम जं. से 27 दिसम्बर, 2024 तथा 03 एवं 10 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12522 एर्णाकुलम जं.-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
18 दिसम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी एवं अपराध आसूचना शाखा वाराणसी द्वारा निगरानी के दौरान कपिल धारा बाजार स्थित जनसेवा केंद्र से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को 14 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
18 दिसम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, मनकापुर एवं नकहा जंगल तथा अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन के निकट तहसील रोड से आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दो टिकट दलाल को 05 अदद काउंटर टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया।
18 दिसम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बरेली सिटी एवं इज्जतनगर तथा टास्क टीम इज्जतनगर द्वारा निगरानी के दौरान निगोही रेलवे स्टेशन से रेलवे सम्पत्ति की चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को रेलवे सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications