Indian Railway: हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के संचलन अवधि में हुआ विस्तार, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में विस्तार निम्नवत किया गया हैं।
फलस्वरूप हैदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार कर 28 जून, 2024 तक तथा गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को चलाई जा रही 02576 गोरखपुर-हैदराबाद होली विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार कर 30 जून, 2024 तक किया गया हैं।
इस गाड़ी के रेक संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जा रहे हैं।

- 29 मार्च, 2024 तक चलाई जा रही 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 01 जुलाई, 2024 तक 40 फेरों के लिये किया जायेगा।
- 31 मार्च, 2024 तक चलाई जा रही 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 03 जुलाई, 2024 तक 40 फेरों के लिये किया जायेगा।
- 31 मार्च, 2024 तक चलाई जा रही 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 30 जून, 2024 तक (02 मई, 2024 को छोड़कर) 51 फेरों के लिये किया जायेगा।
- 02 अप्रैल, 2024 तक चलाई जा रही 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 02 जुलाई, 2024 तक (10 जून, 2024 को छोड़कर) 51 फेरों के लिये किया जायेगा।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 24 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ जं. को निगरानी के दौरान स्टेशन परिसर में 13 वर्ष का एक लड़का डरे-सहमे हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प लाइन, लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया। 24 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या-15070 के यात्रियों को 15 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला जिसे रेलवे सुरक्षा बल, बढ़नी को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प लाइन, सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications