Indian Railway: सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Holi Special Train News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05551/05552 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी तथा 05575/05576 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी का संचलन एक-एक फेरें हेतु निम्नवत् किया जायेगा ।
05551 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 28 मार्च, 2024 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार से 09.47 बजे, खगड़िया से 10.47 बजे, बेगूसराय से 11.27 बजे, बरौनी जं0 से 11.45 बजे, हाजीपुर से 13.35 बजे, छपरा से 15.20 बजे, गोरखपुर से 18.10 बजे, बस्ती से 19.07 बजे, गोण्डा से 20.12 बजे, सीतापुर से 22.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.10 बजे तथा गाजियाबाद से 04.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05552 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी 29 मार्च, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद 10.35 बजे, मुरादाबाद से 13.10 बजे, सीतापुर से 16.00 बजे, गोण्डा से 18.02 बजे, बस्ती से 19.07 बजे, गोरखपुर से 20.40 बजे, छपरा से 23.20 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.05 बजे, बरौनी जं0 से 03.10 बजे, बेगूसराय से 03.40 बजे, खगड़िया से 04.22 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 05.30 बजे छूटकर सहरसा 06.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 19 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02, शयनयान श्रेणी के 20 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications