Indian Railway: पोत्तनूर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 06091/06092 पोत्तनूर-मऊ-पोत्तनूर होली विशेष गाड़ी का संचलन पोत्तनूर से 22 एवं 29 मार्च, 2024 शुक्रवार को तथा मऊ से 26 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2024 मंगलवार को दो फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
फलस्वरूप 06091 पोत्तनूर-मऊ होली विशेष गाड़ी 22 एवं 29 मार्च, 2024 शुक्रवार को पोत्तनूर से 16.30 बजे प्रस्थान कर तिरुप्पूर से 17.15 बजे, इरोड जं. से 18.03 बजे, सेलम जं. से 19.03 बजे, जोलारपेट्टै जं. से 21.00 बजे, काटपाडी जं. से 22.28 बजे, दूसरे दिन रेणिगुंटा जं. से 00.35 बजे, गूडूर जं. से 01.57 बजे, नेल्लूर से 02.48 बजे, ओंगोल से 04.32 बजे, विजयवाड़ा जं. से 07.10 बजे, खम्मम से 08.28 बजे, वरंगल से 10.00 बजे, सिरपुर कागज़नगर से 12.20 बजे, बल्हारशाह से 13.25 बजे, नागपुर जं. से 18.40 बजे, तीसरे दिन इटारसी जं. से 00.45 बजे, भोपाल जं. से 02.25 बजे, बीना जं. से 04.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई से 06.40 बजे, उरई से 08.15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11.35 बजे, ऐशबाग से 13.20 बजे, गोंडा जं. से 15.55 बजे, बस्ती से 17.30 बजे, गोरखपुर जं. से 19.15 बजे, देवरिया सदर से 20.15 बजे, भटनी जं. से 20.45 बजे तथा बेलथरा रोड से 21.30 बजे छूटकर मऊ 22.30 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: होली पर यात्रियों की राह आसान बनाएगी साबरमती-गोमतीनगर से स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में, 06092 मऊ-पोत्तनूर होली विशेष गाड़ी 26 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2024 मंगलवार को मऊ से 18.30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 19.04 बजे, भटनी जं. से 19.50 बजे, देवरिया सदर से 20.20 बजे, गोरखपुर जं. से 22.40 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन गोंडा जं. से 01.45 बजे, ऐशबाग से 04.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 05.55, उरई से 08.50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई से 11.28 बजे, बीना जं. से 13.40 बजे, भोपाल जं. से 15.30 बजे, इटारसी जं. से 17.20 बजे, नागपुर जं. से 21.55 बजे, तीसरे दिन बल्हारशाह से 01.25 बजे, सिरपुर कागज़नगर से 02.25 बजे, वरंगल से 04.35 बजे, खम्मम से 06.07 बजे, विजयवाड़ा जं. से 08.20 बजे, ओंगोल से 10.18 बजे, नेल्लूर से 11.55 बजे, गूडूर जं. से 12.30 बजे, रेणिगुंटा जं. से 13.45 बजे, काटपाडी जं. से 16.40 बजे, जोलारपेट्टै जं. से 18.00 बजे, सेलम जं. से 19.25 बजे, इरोड जं. से 20.30 बजे तथा तिरुप्पूर से 21.10 बजे छूटकर पोत्तनूर 23.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 20 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications