गोरखपुर,वाराणसी सहित पूर्वोत्तर रेलवे के इन स्टेशनों पर स्थापित हुए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र

Gorakhpur News: इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ जं., बनारस एवं काशीपुर स्टेशनों पर भी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किये गये है।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ जं., बनारस एवं काशीपुर स्टेशनों पर स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों (पीएमबीजेके) से रेल यात्री प्रतिदिन सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उपभोग की वस्तुएं (जनऔषधि उत्पाद) खरीदकर लाभान्वित हो रहे है। यात्रियों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप इस योजना को पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद, कासगंज, बरेली सिटी, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, बादशाहनगर, देवरिया सदर, बलिया, छपरा तथा वाराणसी सिटी स्टेशनों पर भी खोलने हेतु चिन्हित किया गया है तथा इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

pm

रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यात्रियों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उपभोग्य की वस्तुएं (जनऔषधि उत्पाद) उपलब्ध कराना, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों/आगंतुकों को जनऔषधि उत्पादों तक आसानी से पहुंच बनाना, सस्ती कीमतों पर दवाएँ उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के कल्याण को बढ़ाना देना, रोजगार के नये अवसर पैदा कर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने हेतु उद्यमियों को तैयार करना तथा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन को बढ़ावा देना हैं।

इस योजना के माध्यम से स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं असानी से उपलब्ध हो रही है जिससे भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन को बढ़ावा मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+