Festival Special Train: दीपावली और छठ पर्व पर बिहार, पंजाब और यूपी के यात्रियों की राह आसान बनाएगी यह ट्रेन

Diwali And Chhath Puja Special Train: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04520/04519 अम्बाला कैंट-दरभंगा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन अम्बाला कैंट से 25 अक्टूबर, 2024 को तथा दरभंगा से 26 अक्टूबर, 2024 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04520 अम्बाला कैंट-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर, 2024 को अम्बाला कैंट से 19.00 बजे प्रस्थान कर सहारनपुर से 20.15 बजे, मुरादाबाद से 23.25 बजे, दूसरे दिन बरेली से 01.00 बजे, सीतापुर जं. से 04.40 बजे, गोरखपुर से 10.10 बजे, देवरिया सदर से 11.07 बजे, सीवान से 12.20 बजे, छपरा से 14.10 बजे, हाजीपुर से 15.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.25 बजे तथा समस्तीपुर से 17.45 बजे छूटकर दरभंगा 19.00 बजे पहुँचेगी।

train

Indian Railway: दीपावली और छठ पर्व पर लालकुआं बांद्रा एक्सप्रेस ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 04519 दरभंगा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 26 अक्टूबर, 2024 को दरभंगा से 21.30 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.25 बजे, हाजीपुर से 01.50 बजे, छपरा से 04.15 बजे, सीवान से 05.25 बजे, देवरिया सदर से 06.32 बजे, गोरखपुर से 08.47 बजे, सीतापुर जं. से 14.52 बजे, बरेली से 18.14 बजे, मुरादाबाद से 20.20 बजे, तीसरे दिन सहारनपुर से 00.25 बजे, अम्बाला कैंट 02.15 बजे, तथा जलन्धर सिटी से 04.40 बजे छूटकर अमृतसर 06.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+