Indian Railway: अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 22536/22535 बनारस-रामेश्वरम्-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस का मण्डपम-रामेश्वरम के मध्य आंशिक निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा । इस गाड़ी का मण्डपम् से आगमन एवं प्रस्थान निम्नानुसार होगा । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा मे उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के रंगापानी मण्डल के बाइहाटा एवं चांगसारी स्टेशनों पर दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलाॅकिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
शॉर्ट टर्मिनेट - बनारस से 10 मार्च,2024 से चलने वाली 22536 बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस रामेश्वरम के स्थान पर मण्डपम् में 22.10 बजे यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी मण्डपम् से रामेश्वरम् के मध्य निरस्त रहेगी।
- रामेश्वरम् से 14 मार्च,2024 से चलने वाली 22535 रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस रामेश्वरम के स्थान पर मण्डपम् से 00.30 बजे चलाई जायेगी । यह गाड़ी रामेश्वरम् से मण्डपम् के मध्य निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 08 एवं 15 मार्च,2024 को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू बोंगाईगांव-गोलपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव रंगिया जं0 स्टेशन पर नहीं होगा।

मार्ग परिवर्तन
- गुवाहाटी से 11 एवं 18 मार्च,2024 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोगाईंगांव के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव रंगिया जं0 स्टेशन पर नहीं होगा। - गुवाहाटी से 13 एवं 20 मार्च,2024 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कामाख्या- गोलपारा टाउन-न्यू बोगाईंगांव के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव रंगिया जं0 स्टेशन पर नहीं होगा ।
- डिब्रूगढ़ से 19 मार्च,2024 को चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कामाख्या- गोलपारा टाउन-न्यू बोगाईंगांव के रास्ते चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications