T20 World Cup 2024: सीएम सिटी गोरखपुर में जब देर रात मनने लगी दीवाली, ढोल नगाड़ों पर झूम उठे लोग

ICC T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने 17 साल बाद इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने सात रनों से यह टी-20 विश्व कप फाइनल मैच जीत लिया। जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गाेरखपुर में भी जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। लोग जश्न में डूब गए।

मनने लगी दिवाली

भारतीय टीम ने जैसे ही जीत दर्ज की सीएम सिटी गोरखपुर में आतिशबाजी शुरु हो गयी। आतिशबाजी का क्रम कई घंटों तक चलता रहा। लोग सड़कों पर अनार,बम छोड़ रहे थे। चारो तरफ बम की आवाज और धुंओं से वातावरण गूंज रहा था।

gorakhpur

ढोल नगाड़ों पर झूम उठे लोग

आतिशबाजी के साथ ही लोग ढोल नगाड़ों पर देर रात तक झूमते रहे। टीम इंडिया जिंदाबाद,रोहित विराट जिंदाबाद के नारों के साथ लोग सड़कों पर डांस कर रहे थे।

बच्चे हो या बुढ़े सभी में दिखा उत्साह

सिर्फ युवाओं में ही नहीं बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की बच्चे तो बच्चे बुजुर्ग भी उत्साहित हो उठे।

एक दूसरे को खिलाई मिठाई

जश्न में डूबे लोग अपने अंदाज में खुशी का इजहार कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मुंह इस तरह मीठा हो रहा था मानों घर के बेटों ने कोई बड़ी जंग जीत ली हो।

इन जगहों पर मना जश्न

गोरखपुर के राप्तीनगर, गुलरिहा, मेडिकल कॉलेज, असुरन, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजार, शाहपुर, कूड़ाघाट, तारामंडल,रुस्तमपुर,पैडलेगंज,गोलघर,बेतियाहाता,बक्शीपुर,टाउनहाल,सूरजकुंड सहित कई जगहों पर जश्न का माहौल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+