Gorakhpur News: DDU University ने जारी की शोध पात्रता परीक्षा RET की तिथि, यहां देखें पूरी अपडेट

DDU University News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने शोध पात्रता परीक्षा यानी RET की तिथि जारी कर दी है।

इस तिथि पर होगी परीक्षा

यह परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी। कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश पत्र 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

ddu

"प्रदेश में सबसे पहले प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने वाले विश्वविद्यालय के रूप में हम नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। काउंसलिंग के बाद परिसर में उनकी शैक्षणिक यात्रा गुणवत्तापूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।"

प्रो पूनम टंडन, कुलपति

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में मनोविज्ञान परिषद के द्वारा एम.ए. फाइनल वर्ष के लिए दिनांक 15 जुलाई को विदाई समारोह "Hasta La Vista" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रजवलन द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धनंजय कुमार द्वारा उत्तम कार्यक्रम संयोजित करने के लिए एम. ए. अंतिम वर्ष के छात्रों की सराहना की एवं स्वागत उद्बोधन करते हुए एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा विभिन्न नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया गया। करन कुमार त्रिपाठी को मिस्टर farewell और दीपशिखा सिंह को मिस farewell चुना गया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकगण एवं विधार्थी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+