DDU University ने सेमेस्टर प्रणाली सत्र की परीक्षाओं हेतु समय सारणी जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2024-25 बी०सी०ए०, बी०बी०ए०, बी०कामा (बैंकिग एंड इंश्योरेंस), बी०एस-सी० गृह विज्ञान, पी०जी० डिप्लोमा डिजास्टर मैनेजेमेन्ट विषम सेमेस्टर एवं बी०पी०एड० चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-24 के अर्ह छात्रों की परीक्षाओं हेतु समय-सारणी निर्गत की जा रही (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दी गयी।

विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2024-25 के अन्तर्गत स्नातक विषम सेमेस्टर की संस्थागत / बैक (प्रथम सेमेस्टर बैंक को छोड़कर) एवं परास्नातक कृषि संस्थागत / बैंक के अर्ह छात्रों की पत्रांक सं० 8003 / प०नि० का0/2024 दिनांक 30/11/2024 द्वारा निर्गत समय-सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए बी०ए० पंचम सेमेस्टर सत्र 2024-25, बी०काम० पंचम सेमेस्टर सत्र 2024-25 एवं एम०एस-सी० कृषि विषम सेमेस्टर की संशोधित समय सारणी निर्गत की जा रही है।

ddu university

पूर्व में निर्गत पत्रांक 8003/प०नि० का0/2024, दिनांक 30/11/2024 के द्वारा निर्गत समय सारणी उक्त सीमा तक संशोधित समझी जाय। संशोधित समय सारणी के अनुसार परीक्षाएँ संचालित की जायेंगी। उपरोक्तानुसार संशोधित परीक्षा समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दी गयी है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रेड रिबन क्लब व ब्लड बैंक, गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान मे वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ,इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं तथा समस्त इच्छुक रक्तदाताओ को रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह के द्वारा एक स्कैनर युक्त रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया था, जिसके माध्यम से 48 स्वयं सेवकों ने रक्तदान हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके सापेक्ष में कुल 22 स्वयं सेवकों/ सेविकाओं का रक्तदान हो पाया शेष पंजीकृत लोगों का रक्तदान आगे योजना बनाकर करवाया जाएगा।
उक्त रक्तदान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन, कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन किया तथा यह बताया कि आज के आधुनिक दौर में टेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस ने चाहे कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी ब्लड यानी खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। इसे बनाने वाली सुपर टेक्नोलॉजी आज भी हमारे शरीर में ही मौजूद है। ब्लड डोनेशन ही एकमात्र रास्ता है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खून मिल सकता है तथा आपके 01 यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। लेकिन फिर भी जागरूकता की कमी और कई भ्रामक धारणाओं की वजह से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए रक्तदान करने वाले बच्चों से भी उनके अनुभवों को जाना।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वयं सेवकों को समझाया कि हमें समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे जरूरत मन्द व्यक्ति की जरूरत पर रक्त मिल सके। रक्तदान एक पुनीत मानवीय कार्य है।

इसके लिए युवाओं को आगे आकर समाज को जागरूक करना होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक गाव/मोहल्लें में जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका होती है। वे समाज के लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करके रक्तदान में सामाजिक हिस्सेदारी को बढ़ा सकते है। रक्तदान शिविर में डॉ. कुसुम रावत, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. सुमन कन्नौजिया, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नुपुर सिंह, डॉ. सुशील कुमार एवं ब्लैड बैंक गोरखनाथ चिकित्सालय गोरखपुर के टीम का कार्यक्रम में विशेष भागीदार रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+