Gorakhpur News: DDU University ने जारी किया एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट
DDU University News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की एमएड एवं बीपीएड प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। उधर काउंसलिंग के दूसरे दिन आज भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी च्वाइस लॉक किया। च्वाइस लॉक की प्रक्रिया शनिवार को मध्यरात्रि के बाद समाप्त हो जायेगी।
एमएड तथा बीपीएड के आज घोषित परिणाम अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देख सकेंगे। इन दोनों कोर्सेज के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 28 जुलाई से शुरू होगी।

स्नातक और परास्नातक कोर्सेज के लिए च्वाइस लॉक की प्रक्रिया आज भी जारी रही। रात 8 बजे तक चौदह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने च्वाइस लॉक कर लिए। च्वाइस लॉक की प्रक्रिया 27 जुलाई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि इस बार प्रवेश केवल ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होना है इसलिए जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे वे प्रवेश के अवसर से वंचित हो जाएंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ द्वारा आज पुनः अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक से अधिक विकल्प भरें ताकि सीट मिलने की संभावना बेहतर हो।
ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे दिन रात 8 बजे तक स्नातक के 8743 अभ्यर्थी च्वाइस लॉक कर चुके थे। इसी तरह परास्नातक के 5419 अभ्यर्थी अपनी च्वाइस लॉक कर चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications