IGNOU के इन छात्रों को 38वें दीक्षांत समारोह में मिलेगा मूल प्रमाणपत्र, तुरंत कर लें यह काम
DDU University IGNOU Latest News In Hindi Gorakhpur: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 38वें दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। वे छात्र, जिन्होंने दिसंबर 2023 और जून 2024 के टर्म एंड परीक्षाओं में अपने प्रोग्राम्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है, इस दीक्षांत समारोह में अपने मूल प्रमाणपत्र प्राप्त करने के पात्र हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया के लिए इग्नू ने ऑनलाइन लिंक सक्रिय कर दिया है। पात्र छात्र इस लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं:
https://onlineservices.ignou.ac.in/convocation/ यह जानकारी इग्नू सेंटर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने सभी पात्र छात्रों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनें।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) सेंटर के कोऑर्डिनेटर के रूप में प्रो. अजय कुमार शुक्ला की नियुक्ति हुई है। उन्होंने निवर्तमान कोऑर्डिनेटर प्रो. विनोद सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. अजय शुक्ला को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में सेंटर की प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
प्रो. अजय शुक्ला वर्तमान में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष हैं और पूर्व में विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अपने नवोन्मेषी कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले प्रो. शुक्ला ने अंग्रेजी विभाग में कई उल्लेखनीय बदलाव और नवाचार किए हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित बैठक में प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि इग्नू सेंटर पर नए कोर्सेज के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाने और नामांकन में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए प्रभावी काउंसलिंग पर विशेष जोर देने की बात कही और इसे क्षेत्र के एक प्रमुख सेंटर के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।












Click it and Unblock the Notifications