Gorakhpur News: DDU University की फुटबॉल पुरुष टीम का चयन 14 नवंबर से
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने फुटबॉल टीम के चयन को लेकर नई अपडेट जारी की। यह पुरुष फुटबॉल टीम के लिए जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर 2024 से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित मध्य क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष ) प्रतियोगिता 2024- 25 हेतु दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल (पुरुष) टीम का चयन 14 नवंबर 2024 को अपराह्न 1:00 बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ाँगन पर संपन्न होगा l

Gorakhpur News: MMMUT ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों की क्यूएस रैंकिंग में किया शानदार प्रदर्शन
यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी, तथा बताया कि चयन /ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र अपने हाई स्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद,आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य द्वारा लिखित अधिकार पत्र के साथ निश्चित समय एवं स्थान पर उपस्थित हो l
16 नवंबर से प्रारंभ होने वाली विश्वविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट स्थगित l
दिनांक 16 नवंबर से 18 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक एथलेटिक मीट अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है l
यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी,तथा बताया कि प्रतियोगिता आयोजन की अगली तिथि की सूचना शीघ्र प्रेषित की जाएगी l












Click it and Unblock the Notifications