DDU University: अंग्रेजी विभाग ने चलाया सफाई अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवं गोरखपुर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रो. अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आज अंग्रेजी विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान विभाग के विद्यार्थियों ने पहले अपने विभाग के तल की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई।
इस अवसर पर प्रो. अजय शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। प्रो. शुक्ला ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल हमारे परिवेश को साफ़ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक प्रभावी तरीका है।

Gorakhpur News: DDU University के सौ से अधिक छात्रों ने UGC NET Exam में किया यह बड़ा कारनामा, आप भी जानिए
विश्वविद्यालय परिसर एवं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, और इस तरह के अभियान विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं।
यह उल्लेखनीय है कि प्रो. अजय शुक्ला गोरखपुर नगर निगम के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं। नगर निगम गोरखपुर को देश का सर्वोत्तम स्वच्छ शहर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत प्रबुद्ध लोगों को स्वच्छता ब्रांड ऐम्बेस्डर के रूप में मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में प्रो. अजय शुक्ला ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
यह अभियान विश्वविद्यालय की स्वच्छता और पर्यावरणीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती से रेखांकित करता है।इसके साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि नगर निगम गोरखपुर ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ,व माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने और इसके लिए स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर्स को आमंत्रित करने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications