Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेजी विभाग ने स्वच्छता को लेकर की यह खास पहल
DDU University English Department News Gorakhpur: देशभर में दिनाँक 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024' के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में दीन दयाल उपाध्याय की पावन जयंती पर स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के अभियान की थीम "स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता" है, जो स्वच्छता को हमारी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर ज़ोर देता है। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता की शपथ ली। छात्रों ने गोरखपुर में स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवं गोरखपुर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रो. अजय शुक्ला ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है। कुलपति प्रो पूनम टंडन का स्वच्छता पर हमेशा ज़ोर रहता है। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा इस दिशा में लिया गया संकल्प न केवल परिसर को स्वच्छ बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करेगा। यह अभियान स्वच्छता को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए है।

Gorakhpur News: DDU University के एमए शिक्षाशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर इस तिथि को होगा प्रवेश
आज के स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में शोधार्थी प्रियंका मिश्रा, अभिनेश्वर गोस्वामी, योगेंद्र प्रताप सिंह,खुशबू जायसवाल,दिव्या राय तथा परास्नातक के छात्रों में कुशाग्र मिश्रा,आनंद सिंह,जाह्नवी सिंह,श्रेया मिश्रा,आकर्षिका सिंह,सुधांशु राय,सुष्मिता सिंह, आरुषि गौतम , आयुषि राव , सुंदरम पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा।












Click it and Unblock the Notifications