Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेजी विभाग में क्लिक्स एंड कैप्शन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग में आज क्लिक्स और कैप्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्रों को फोटोग्राफी और साहित्यिक लेखन के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में एम.ए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता तथा साहित्यिक ज्ञान का प्रदर्शन किया।

इस विशेष आयोजन के तहत प्रतिभागियों ने अपने कैमरों के माध्यम से पूर्वांचल की सांस्कृतिक धरोहर और लोकजीवन को चित्रित किया। उन्होंने छठ पूजा घाट, जो पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान है, की अद्भुत तस्वीरें खींचीं। इसके साथ ही नौका विहार, वाराणसी की गंगा आरती और अन्य पारंपरिक दृश्यों को भी अपनी तस्वीरों में उकेरा। इन तस्वीरों को संक्षिप्त और प्रभावशाली साहित्यिक कैप्शन के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे उनकी रचनात्मकता और साहित्यिक दृष्टिकोण का परिचय मिलता है।

ddu

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि माननीय कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की प्रेरणा से छात्रों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। क्लिक्स और कैप्शन्स प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना और उन्हें साहित्य तथा फोटोग्राफी की गहराई का अनुभव करने का अवसर देना है।
प्रो. शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थी साहित्य और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

*इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला और प्रोफेसर आलोक कुमार उपस्थित रहे* कार्यक्रम का संचालन एम.ए तृतीय सेमेस्टर के कुशाग्र मिश्रा और आनंद सिंह तथा प्रथम सेमेस्टर की अंजू उपाध्याय और सुंदरम पांडेय ने किया।

प्रतिभागी:
एम.ए प्रथम सेमेस्टर:
अंजू उपाध्याय, सुंदरम पांडे, राजकुमारी पांडे, अनुप्रिया मिश्रा, गौरव यादव, गौरव, सुकृति सिंह, तुषार शुक्ला, मीना मौर्य, रितिका पाठक, तंजीम फातिमा, महिमा सिंह, अदिति सिंह, मधु शुक्ला, नेहा गुप्ता

एम.ए तृतीय सेमेस्टर:
अभिषेक कुमार सिंह, अभिषेक, आकांक्षा यादव, आरुषि गौतम, अंकिता जयसवाल, भावना सिंह, अफ्फान रशीद, पलक कुमारी, काजल शर्मा, सुप्रिया सिंह, सुस्मिता सिंह

इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि प्रतियोगिता के विजेताओं की तस्वीरें और कैप्शन साहित्य विमर्श मासिक पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे। यह छात्रों के लिए अपनी रचनात्मकता को व्यापक रूप से प्रदर्शित करने और साहित्यिक क्षेत्र में पहचान बनाने का एक सुनहरा अवसर होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+