DDU University के अंग्रेजी विभाग ने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष को खास अंदाज में किया सम्मानित

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग ने आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर प्रो. कीर्ति पांडेय को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया। हाल ही में प्रो. कीर्ति पांडेय को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है, जो शिक्षा क्षेत्र में उनके वर्षों के समर्पण और उत्कृष्टता का प्रमाण है।

ddu english

इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने प्रो. कीर्ति का आत्मीय स्वागत किया। एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंजु द्वारा उनके सम्मान में लिखी कविता की पंक्तियाँ, "आप आज की नारी हो, इतिहास रचाने वाली हो, आप हमारा गौरव, अभिमान और 'कीर्ति बढ़ाने वाली हो," ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। सुधांशु राय, आयुषी राव, और जान्वी सिंह ने भी उनके सम्मान में कविताएँ पढ़ीं, जबकि अफ़ान ने उनका एक सुंदर स्केच प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा, यह हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि प्रो. कीर्ति को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रो. कीर्ति पांडेय ने इस अवसर पर कहा, कि मेरे लिए ये आत्मीयता और गौरव के क्षण हैं। मैं इस पद पर रहते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रयासरत रहूँगी। प्रो आलोक कुमार ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए .कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्वानों ने प्रो. कीर्ति का सम्मान और अभिनंदन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+