DDU University में डाउट क्लियरिंग क्लासेज से बढ़ा छात्रों का आत्मविश्वास, इस तारीख से है परीक्षा
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग में एakhpur म.ए विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के पहले "डाउट क्लीयरिंग क्लासेज" चलाई गई, जिसमे विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा के बेहतर परिणाम लिए तैयारी के जरूरी निर्देश दिए गए। इसके माध्यम से छात्रों की विषय एवं परीक्षा संबंधित आशंकाओं का भी समाधान किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो अजय शुक्ला ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इन कक्षाओं का आयोजन किया गया था। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परास्नातक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 9 अप्रैल तथा सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेते हुए विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ी हुई विषयवस्तु, समय प्रबंधन, उत्तर पुस्तिका लेखन कला तथा अन्य तथ्यों के बारे में चर्चा की तथा एम. ए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी आकर्षिका सिंह, जाह्नवी सिंह, श्रेया मिश्रा,आनंद सिंह,कुशाग्र मिश्रा,सुधांशु राय,आयुषी राव,पूजा राय,आकांक्षा यादव आदि ने विभिन्न विभिन्न टॉपिक्स से संबंधित शंका का समाधान पाया।
विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अंग्रेज़ी विभाग परीक्षा पूर्व डाउट क्लीयरिंग क्लासेज़ का आयोजन हमेशा से करता रहा है जिससे विद्यार्थियों की शंका समाधान के साथ उत्साह वर्धन हो और परीक्षा के लिए आत्म विश्वास बढ़े .
सेशन के अंत में सभी विद्यार्थियों ने ग्रुप फोटो के माध्यम से आगामी परीक्षा परीक्षा के लिए अपना उत्साह भी दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications