Gorakhpur News: रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा रामगढ़ताल,इस तिथि से होगा आयोजन
Gorakhpur News: रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ताल के समीप वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में योगी सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर के परिणाम सामने आने लगे हैं। रामगढ़ताल इसी माह 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। इसके पहले मई 2023 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता भी यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी। सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता के उद्घाटन या समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं।
सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब ढाई सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि आने वाले प्रतिभागियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने समय पूर्व रामगढ़ताल में लेन कोर्स बनाने, खिलाड़ियों की प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की छह सेफ्टी बोट्स तैनात करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा प्रतियोगिता स्थल के आसपास सफाई, अस्थायी टॉयलेट और शुद्ध पेयजल के लिए नगर निगम और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को जरूरी हिदायतें दी गईं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के आवासीय स्थल तथा प्रतियोगिता स्थल के समीप स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाओं और एक-एक एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी। प्रतियोगिता की तैयारी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और रोइंग एसोशियन के लोग उपस्थित रहे।
योगी सरकार की तरफ से 49 करोड़ रुपये की लागत से वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के बाद रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बनकर उभरा है। यहां 27 से 31 मई 2023 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है। इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों से करीब ढाई सौ खिलाड़ी शामिल हुए थे। देशभर के अलग अलग राज्यों के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ी, उनके कोच और रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के पदाधिकारी भी हैरत में थे कि वाटर स्पोर्ट्स के लिए समूचे उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण यह वेन्यू लाइमलाइट में नहीं था। सबने माना था कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आसमान छू सकती हैं। रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने यहां रोइंग का नेशनल कैम्प लगाने और ट्रेनिंग एकेडमी की इच्छा जता रखी है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स रोइंग प्रतियोगिता के बाद जर्मनी से 20 रोइंग बोट मंगाकर स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications