Gorakhpur News: पोषण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने की यह खास पहल, DPO ने बताया क्या है तैयारी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिला सितंबर,2023 में पोषण माह में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर था। इस बार भी इसे कायम रखने के लिए प्रयास जारी है। जिले में किस तरह पोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अभिनव कुमार मिश्रा ने वन इंडिया हिंदी टीम से खास बातचीत की।
वर्तमान समय में जिले में कई योजनाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अभिनव मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में कई योजनाएं गर्भवती महिला, कुपोषित बच्चो के लिए चलाई जा रही हैं। पोषण को लेकर जितनी भी विभागीय योजनाएं जैसे माप करना, गर्भवती महिलाओ का वजन करने के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गृह भ्रमण करने का काम भी किया जा रहा है।

क्षमता संवर्धन पर भी कार्य किया जा रहा है
डीपीओ ने बताया कि हमारा निरंतर प्रयास है कि पोषण के क्षेत्र में गोरखपुर बेहतर करता रहे। गर्भवती महिलाओ और शिशुओं को पोषण मिलता रहे यह कार्य तो नियमित चल रहा है इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के क्षमता संवर्धन पर भी कार्य किया जा रहा है।
Recommended Video
मिशन स्पर्धा
इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को क्विज प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें यह जाना जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कितनी दक्ष हैं। उन्हें पोषण सहित अन्य विषयों की कितनी जानकारी है। ताकि बेहतर आंगनबाड़ीयों के माध्यम से आमजन को बेहतर संदेश उपलब्ध हो सके।
लाभार्थियों की समस्याओं की होती है मॉनिटरिंग
उन्होंने बताया कि पोषाहार के वितरण में कभी कभी समस्या देखने को मिलती है। आमजन भी कई बार अपना पक्ष रखते है।प्रत्येक माह समिति लाभार्थियों पर चर्चा करती है। उन्हें सही से पोषक तत्व मिल रहे हैं या नहीं। कोई लाभार्थी इस योजना से वंचित तो नही। इन सब की मॉनिटरिंग की जाती है।
प्रत्येक माह आता है खाद्यान्न
डीपीओ ने बताया कि प्रत्येक माह खाद्यान्न आता है। सीडीपीओ गोदाम से ग्रामीण क्षेत्रों की समूह महिलाएं आगनवाड़ी केंद्रों तक ले जाती हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों में समूह नही है। इसलिए सीधे आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाता है
पोषण अभियान में पहले पायदान पर रह चुका है जिला
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर जिला सितंबर, 2023 के पोहन माह में पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर था । इस बार भी यह कायम रखने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications