World AIDS Day: विश्व एड्स दिवस पर गोरखपुर में निकाली गई जागरूकता रैली, मेयर ने की यह अपील
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फातिमा हॉस्पिटल द्वारा रविवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव और विशप मैथ्यू नेलिकुलेन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह रैली चेतना तिराहे, गोलघर गोरखपुर से रविवार सुबह निकली जो ए आर टी सेंटर जिला अस्पताल पर जाकर खत्म हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर आशुतोष दुबे इस अवसर पर मौजूद रहे। इस पैदल यात्रा में फातिमा अस्पताल व अन्य विद्यालयों के एक हजार से अधिक स्टॉफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व एड्स दिवस का उद्देश्य हमें एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने, एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाने और इस बीमारी से लड़ने के लिए एक साथ आने का मौका देता है। हम सभी को इसके लिए एक साथ आकर जागरूकता को जन जन तक फैलाना होगा।
विशप मैथ्यू नेलिकुलेन ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य समाज के लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है। हम सभी को इसे गंभीरता से लेना होगा। जब समाज के हर वर्ग इस बीमारी को लेकर जागरूक होंगे तभी यह खत्म होगा।












Click it and Unblock the Notifications