Indian Railway:एक लाख से अधिक यात्रियों की ‘रेल मदद‘ के माध्यम से रेलवे ने उपलब्ध कराई सुविधा,देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: ग्राहकों की संतुष्टि को लक्ष्य कर भारतीय रेल अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। स्टेशन अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहती है।

'रेल मदद' ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। परिवादों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण पर यात्रियों से उत्कृष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। उत्कृष्ट फीडबैक नहीं प्राप्त होने पर ऐसी शिकायतों की समीक्षा की जाती है तथा व्यवस्था में सुधार किया जाता है।

train
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,46,683 यात्रियों की 'रेल मदद' के माध्यम से प्राप्त माँग पर मदद कर उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। फलस्वरूप 6,109 मामलों में यात्रियों को ट्रेनों में एवं 225 मामलों में स्टेशनों पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्टेशनों पर 352 पानी सम्बन्धित परिवादों का त्वरित निस्तारण कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। महिला सुविधा के परिप्रेक्ष्य में ट्रेनों में 242 एवं स्टेशनों पर 49 मामलों में महिलाओं की विशेष आवश्यकताओं सम्बन्धित सुविधाओं को उपलब्ध कराकर उनकी यात्रा को सुगम बनाया गया।

स्टेशनों पर यात्री सुविधा के 1,625 एवं लगेज/पार्सल के 5,112 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकार की भी मदद पहुँचाई गई। इस रेलवे पर प्राप्त किसी भी प्रकार के परिवादों का शत-प्रतिशत निस्तारण न्यूनतम समय में कर यात्रियों की मदद की जाती है।
परिवादों के तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से यात्री संतुष्टि के शत-प्रतिशत लक्ष्य को निरन्तर प्राप्त किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+