International Women Day: IPS अंशिका वर्मा ने महिलाओं को दी सलाह, कहा- 'इन बातों का जरूर रखें ध्यान'
International Women Day 2024: IPS अंशिका वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से खास अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कई जरूरी सलाह भी महिलाओं को दिए हैं, जो उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए बेहद आवश्यक है।
अंशिका वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति पहले से बहुत बेहतर हुई है। महिलाएं हर क्षेत्र में निकलकर सामने आ रही हैं। वह समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य उद्योग, रेल, खेल, प्रशासन सभी क्षेत्रों में आज महिलाएं बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही है। लेकिन कई जगहों पर आज भी महिलाओं को कई बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण स्तर महिलाओं को विशेष जागरूक होने की आवश्यकता है। आज भी उन्हें अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पोषण के बारे में पर्याप्त जानकारी की जरूरत है। सभी महिलाएं अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दें और खाने में ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिशन का इस्तेमाल करें । महिलाओं को एक दूसरे का सहयोग करने की भावना को और प्रबल करना होगा। इसके अलावा महिलाओं को अपने ऊपर आत्मविश्वास होना चाहिए और इतना भरोसा होना चाहिए कि वो जो करेंगी अच्छा करेंगी और इसी के साथ उन्हें आगे बढ़ना चाहिए।महिलाओं को पति और बच्चों के साथ अपने ऊपर भी ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें उन सभी महिलाओं को प्रणाम करना चाहिए, जिन्होंने दहेज मांगने पर बारात को लौटा दिया। जिनके साथ बलात्कार हुआ तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई और जिन्होंने अपने साथ घरेलू हिंसा देखी तो आवाज उठाई और इसका विरोध किया। यही नहीं उन मां और महिलाओं को भी प्रणाम करना चाहिए जिन्होंने अपनी बेटी को अपने जैसा नहीं बनने दिया बल्कि उसे पढ़ाया लिखाया और एक अधिकारी बनाया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को ऐसा ही बनने की जरूरत है।
up कैडर की 2021 बैंच की IPS अंशिका शर्मा वर्तमान समय में गोरखपुर कार्यरत है। वह सीओ कैंट के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। उनका इंजीनियर से IPS अधिकारी बनने तक का सफर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की शक्ति का उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications