One Nation One Election पर जानिए क्या है सीएम सिटी गोरखपुर के लोगों की राय, कुछ ऐसी रही प्रतिक्रिया
One Nation One Election News Gorakhpur Uttar Pradesh: मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'एक देश, एक चुनाव' पर रामनाथ कोविंद कमिटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी। इसके बाद केंद्र पूरे देश में विस्तृत चर्चा शुरू करेगा। इसे लागू करने से पहले संविधान के संशोधन करना पड़ेगा। वन नेशन, वन इलेक्शन पर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सीएम सिटी गोरखपुर के लोगों से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया जानी।
वार्ड 31, नागेश्वरपुर कॉलोनी के रहने वाले पूर्व शिक्षक विनोद कुमार ने वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पर चर्चा तो बहुत होती रही है लेकिन कुछ ठोस नही हुआ। आज मोदी कैबिनेट ने इसको मंजूरी दी है यह प्रसन्नता का विषय है। चुनाव एक साथ होने से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि वित्तीय खर्च भी कम होगा।

शाहपुर की रहने वाली रश्मि कहती हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी देकर सराहनीय कार्य किया है। हर चुनाव अब एक साथ होंगे। इससे अलग अलग चुनाव का को खर्च होता था वो बचेगा। सरकार को आर्थिक मजबूती मिलेगी। जिससे विकास को और गति मिलेगी।
Recommended Video
इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी के रहने वाले सिद्धार्थ कहते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार ने जो कदम आज उठाया है उसे बहुत पहले ही उठा लेना चाहिए था। चुनाव पर देश का इतना रुपया खर्च होता है , एक साथ चुनाव होने से निश्चित रूप से अनावश्यक खर्चों में कटौती होगी। वो पैसे राष्ट्र के विकास के दूसरे कार्यों में खर्च किए जा सकेंगे।
पादरी बाजार के रहने वाले अमित कुमार कहते हैं कि सरकार का यह कदम सराहनीय है। इससे लोकसभा, विधानसभा सहित अन्य चुनाव साथ होने से एकरूपता आयेगी, को देश, समाज और आमजन सभी के हित में है।

वार्ड 35, शताब्दीपुरम कॉलोनी के रहने वाले अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मैं मोदी कैबिनेट के वन नेशन वन इलेक्शन की नीति की सराहना करता हूं। यह सभी के हित में है।
तारामंडल गोरखपुर के रहने वाले आशीष ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश हित में है आम नागरिकों के हित में है।
विनीत राय कहते है कि मोदी सरकार ने देश हित में बहुत बड़ा फैसला लिया है। वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी देकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया हैं।

वीना पाठक कहती हैं कि एक राष्ट्र और एक चुनाव, यही होना भी चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला उचित है।
राप्तीनगर की रहने वाली सोनिका खरवार कहती हैं कि मोदी सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन का जो प्रस्ताव पारित किया है वह सराहनीय है। इससे चुनावी खर्चों और समय दोनो का बचत होगा।












Click it and Unblock the Notifications