Gorakhpur News: होली खेलने के बाद सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
Gorakhpur News: सरयू नदी में डूबने से एक हर्ष सिंह (13) की मौत हो गई। मौत सोमवार को होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने के दौरान हुई। साथ गए लड़कों ने डूबने की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। होली का त्यौहार गांव में फीका हो गया।
लार थाना क्षेत्र के देवसियां गांव निवासी हर्ष सिंह (13) पुत्र रिंटू सिंह गांव के बच्चों के साथ होली खेलने के बाद गांव के समीप बह रही सरयू नदी में अपने तीन साथियों के साथ स्नान करने गया। स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। डूबने की सूचना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार सहित गांव में होली का त्यौहार मातम में बदल गया।

Gorakhpur News: DDU University ने सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया की तरफ कदम उठाने का निर्णय
हर्ष दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह मईल के कैंब्रिज स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। दस दिन पहले गांव से गए हैं। मौत के बाद मां मनीषा व छोटे भाई अंश का रो रोकर बुरा हाल है। शाम को मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। लार पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें












Click it and Unblock the Notifications