MMMUT के इस खास कार्यक्रम में यूएई यूएसए डेनमार्क सहित कई देशों के विशेषज्ञ करेंगे मंथन, यह रहेगा विषय
MMMUT Latest News In Hindi Gorakhpur: एम एम एम यू टी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित स्वचालित एवं विद्युत वाहनों की चुनौतियों एवं उन्नतियों विषयक संकाय विकास कार्यक्रम का उद्घाटन 27 जनवरी 2025 को किया गया। यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2025 से 1 फरवरी 2025 तक शाम को 6.00 से 9.00 बजे से एक सप्ताह तक ऑनलाइन मोड में चलेगा इसमें कुल 13 सत्र होगें, जिनमें 06 सत्र अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए जाएंगें।
यह कोर्स विशेष रूप से शिक्षकगण, इंजीनियर, पीजी छात्र और शोधार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की चुनौतियॉ एवं उनके निवारण पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञों में प्रो0 रमेश बंसल, शारजहॉ विश्वविद्यालय (यू0ए0ई0), प्रो0 संजीत कुमार द्विवेदी द्ववेदी, डेनमार्क, डा0 राहुल दुबे सेन फ्रांससिस्को, एवं डा0 ब्रिज सिंह (यू0स0ए) द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन से जुडी तकनीकी और औद्योगिक दृष्टिकोण पर गहन चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य शिक्षकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीकी जानकारी और उनके विकास की दिशा से अवगत कराना है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विशेषज्ञों में प्रो0 रजन बहेरा ;प्रो0 संतोष कुमार सिंह ; प्रो0. कुवर आदित्य ; प्रो0 मनप्रीत सिंह मन्ना (कुलपति चढीगड विश्वविद्यालय) प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 आशीष कुमार सिंह, प्रो0 रविन्द्र कुमार सिहं, प्रो0 राकेश कुमार, प्रो0 विजय प्रताप सिंह द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की वर्तमान स्थिति, चुनोतियां और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न संस्थानो के 200 से ज्यादा शिक्षकगण, इंजीनियर, पीजी छात्र और शोधार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
इस प्रोग्राम को करायें जाने हेतु किसी तरह की प्रोग्राम की फीस का आयोजन न करते हुये इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों को लाभान्वित करवाने का प्रारूप तैयार करवाया है। इलेक्ट्रिक वाहन से सम्बन्धित समस्याओं के जानकारी एवं निवारण से संबन्धित पहलुओं बैटरी प्रबंधन, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रचर और इसके प्रभावी उपयोग पर गहन जानकारी प्राप्त की जायेगी। इस पहल का उदेदश्य पर्यावरणीय सुरक्षा को बढावा देना और छा़त्रों को इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित उभरती हुई तकनीको के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिं एवं विद्युत विभागाध्यक्ष प्रो0 विनोद कुमार गिरि जी ने इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन में चुनौतिया और उन्नति पर संभावनाए और अवसरों पर अपने बहुमूल्य विचार प्रकट किये ।
इस प्रोग्राम के समन्वक प्रो0 नवदीप सिंह, विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा कार्यक्रम के व्याख्याताओं का परिचय देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियो का आभार प्रकट किया। समन्वक प्रो0 अमर नाथ तिवारी, विद्युत अभियंत्रण विभाग ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह सभी प्रतिभागियों के सार्वभौमिक विकास में काफी महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications