Holi 2025: होली पर भूलकर भी ना करें यह काम, मान ले CMO की ये बातें, नहीं होगा नुकसान

Holi 2025 Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: होली का पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन सब अबीर और रंग लगा अपनी खुशी का इजहार भी करते हैं। होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली के उत्साह में हम बहुत सारी ऐसी चीजों को नजर अंदाज कर देते हैं जो हम सभी के लिए नुकसानदायक होती है। गोरखपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने लोगों ने कुछ खास अपील की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि इस समय बाजार में बहुत सारी चीजें मिलावटी हो जाती हैं। जो नुकसान करती हैं। ऐसे में खुद से तैयार किए गए खोया और देशी घी की मिठाई घर पर बनाएं। बाजार के मिलावटी तेल, घी और खोये से बनी मिठाइयाँ आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं | मिलावट के चलते बाहरी चीजों के सेवन से बचना ही श्रेयस्कर होगा । बाजार के खोये में उबाली आलू, शकरकंदी के अलावा कई अन्य नुकसानदायक सामग्री को मिलाकर दुकानदारों द्वारा बेचा जाता है ।

holi

मुनाफाखोर सुगंध मिलाकर देशी घी बनाते हैं । नमकीन और मसालों में भी खूब मिलावट की जाती है। ऐसी चीजों का सेवन करने से हम लोग बीमार पड़ सकते हैं | ऐसे में उचित यही रहेगा कि नमकीन घर पर बनाएं और बाजार के खोये की जगह मेवे के साथ सूजी का इस्तेमाल करें ।

मधुमेह, गुर्दा, ह्रदय व उच्च रक्तचाप के रोगी खानपान में विशेष परहेज बरतें । होली की मस्ती में अत्यधिक मिठाई, घी, तेल और नमक का सेवन न करें, नहीं तो होली का त्योहार आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा ।

अगर इन बीमारियों से आप ग्रसित हैं तो अपने चिकित्सक द्वारा बतायी गयी दवाओं का सेवन नियमित करते रहें।


बाजार में होली के समय बिकने वाले रासायनिक रंग बाल, आँख व त्वचा के लिए अत्यंत नुकसानदेह हो सकते हैं | अगर यह रंग किसी भी प्रकार से शरीर के अंदर चले जाएं तो श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, गुर्दे, लीवर और ह्रदय तक को नुकसान पहुंचाते हैं । होली पर घातक रासायनिक रंगों की जगह हर्बल रंगों का प्रयोग लाभदायक होता है । लेकिन हर्बल रंग बाजार में अत्यंत महंगे बिकते हैं, इसलिए दुकानदार अक्सर उस पर नकली लेबल लगा कर रासायनिक रंग को हर्बल रंग बना कर बेचते हैं । ऐसे में उचित होगा हल्दी, चंदन, रोली मिला कर घर पर अबीर बनाएं। गेंदे के फूल, मेहंदी की पत्तियों और चुकंदर को उबाल कर गीला रंग भी बना सकते हैं । भरसक प्रयास करें कि होली में सूखे रंग का ही प्रयोग करें।

बच्चों को अकेले होली न खेलने दें
जब भी होली खेलने जाएं तो पूरी बांह के मोटे कपड़े पहने, जूते पहने, सर पर तेल लगा कर टोपी लगाएं और शरीर के खुले हुए भाग पर कोई भी तेल या मास्चराइजर लगाए, नाखूनों पर नेलपॉलिश लगाएं, यदि कॉन्टैक्ट लेंस लगते हैं तो उसे निकाल दें और आंखों पर चश्मा लगा कर होली खेलने जाएं। जब होली की हुड़दंग हो तो गर्भवती माताओं को इससे दूर रहना चाहिए।

होली खेलने के बाद रंग को छुड़ाने के लिए कपड़ा धोने का साबुन, कास्टिक या अन्य किसी घातक केमिकल का प्रयोग ना करें। रंग को छुड़ाने के लिए उबटन या अपने दैनिक प्रयोग का साबुन ही इस्तेमाल करें।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+