Gorakhpur News: गन्ना किसानों की ऐसे बढ़ेगी आय,DDU University ने की यह खास पहल

DDU University Latest News Hindi Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयन्ती वर्ष के अवसर पर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान मे "गन्ना उत्पादन प्रबंधन " विषय पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। उक्त व्याख्यानमाला कुलपति प्रो पूनम टण्डन के निर्देश व नेतृत्व मे, संस्थान के निदेशक प्रो शरद कुमार मिश्र की देखरेख मे आयोजित हुआ। व्याख्यानमाला गोरखपुर की कृषि संस्था इरादाटेक फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। व्याख्यानमाला मे मुख्य रूप से गन्ना शोध संस्थान, सेवरही के वैज्ञानिकों को आमन्त्रित किया गया था।

व्याख्यान के प्रारंभ मे सभी वैज्ञानिकों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रो शरद कुमार मिश्र ने किया। स्वागत करते हुए उन्होने बताया कि पूर्वांचल गन्ना की खेती के लिए मशहूर है। यहां गन्ना के उत्पादन के लिए पर्याप्त उर्वरा भूमि मौजूद है। गन्ना उत्पादन मे और बढोत्तरी के प्रबन्धन के माध्यम से किसानो की आय बढा सकते हैं।

ddu

अपने व्याख्यान मे गन्ना शोध संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ अर्चना सिरारी ने गन्ने की बुवाई और उसके विभिन्न तरीकों के बारे मे बताया। उन्होने उन तकनीकियों के बारे मे भी बताया, जिसके माध्यम से कम लागत से ज्यादा गन्ना उत्पादन किया जा सकता है। उन्होने पूर्वांचल के लिए गन्ने की सटीक प्रजातियों के बारे मे भी बताया। दूसरा व्याख्यान गन्ना शोध संस्थान के कीट वैज्ञानिक डाॅ विनय कुमार मिश्र द्वारा दिया गया। उन्होने गन्ने मे लगने वाले कीङों और उससे होने वाले नुकसान के बारे मे बताया। उन्होने बेतहाशा कीटनाशकों के प्रयोग पर चिन्ता व्यक्त करते हुए गन्ना को कीङों से बचाने के लिए सुरक्षित और उपयोगी कीटनाशकों के बारे मे बताया। व्याख्यानमाला का अन्तिम व्याख्यान, गन्ना शोध संस्थान के प्लांट पैथोलाॅजी के विभागाध्यक्ष डाॅ वी पी भारती ने दिया
डॉ. डॉ. वाई पी भारती ने गन्ने पर लगने वाले रेड डॉट नामक बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इसके साथ ही डॉक्टर वीपी भारती ने गन्ने की फसलों पर क्रिट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के छात्रों को उनके द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन डॉक्टर नूपुर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सरोज चौहान ने किया। कार्यक्रम में डॉ निखिल रघुवंशी , डॉक्टर तल्हा अंसारी, डॉक्टर सौरभ सिंह, डां ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉक्टर रितेश कुमार, डॉक्टर तनवीर, डॉक्टर मोनालिसा उपस्थित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता प्रदर्शित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+