DDU University की इस खास पहल से डेंटल हेल्थ को मिलेगा बढ़ावा, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क दंत चिकित्सा के ओपीडी का शुभारम्भ कुलपति प्रो. पूनम टण्डन द्वारा किया गया। ओपीडी में डेंटल हेल्थ एवं हाइजीन को लेकर एमडीएस डॉ. रजनीश पाण्डेय प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:00 से 10:00 बजे के बीच चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इस ओपीडी के माध्यम से ना केवल दंत चिकित्सा बल्कि मुख से जुड़ी बीमारियों को लेकर जागरूकता भी की जाएगी।

ओपीडी का उद्घाटन करने के पश्चात हुए कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि डेंटल हेल्थ को लेकर समाज में जागरूकता लाने में विश्वविद्यालय के छात्र एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को डेंटल केयर एवं डेंटल हाइजीन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। दांत और मुख की बढ़ती बीमारियों को देखते हुए इसके प्रति जागरूक और सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है। दंत चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा मिलने से विद्यार्थी सहजता से इसका लाभ के सकेंगे। जल्द ही दांत और मुख से सम्बन्धित बीमारियों के लिए कैम्प लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

ddu

दंत विशेषज्ञ डॉ. रजनीश पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल में दांतों से जुड़ी बीमारियाँ और मुख कैंसर की बड़ी समस्या है, इसलिए दांतों और मसूड़ों को लेकर सावधानी की ज़रूरत है। इस केंद्र के माध्यम न केवल निःशुल्क इलाज होगा वरन् डेंटल डे पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होगा और तंबाकू मुक्त परिसर का लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान देना होगा।
डॉ रजनीश ने यह भी बताया कि दाँत और मुख की समस्या गंभीर हो सकती है यदि इसपर ध्यान न दिया जाए। युवाओं को इसपर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि आर्मी जैसी तमाम नौकरियों में दांत का स्वस्थ होना भी अनिवार्य होता है। दांतों में समस्या होने से शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो जाता है।

कार्यक्रम का समन्वयक डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध है, अब डेंटल हेल्थ के लिए भी ओपीडी काम करेगी, जिससे बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा ने किया।
इस दौरान प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रो विमलेश मिश्र, प्रो. शिवकांत सिंह, प्रो गोपाल प्रसाद, प्रो गौरहरी बेहरा, प्रो विजय शंकर वर्मा, प्रो करुणाकर राम त्रिपाठी, प्रो सुनीता मूर्मू, डॉ कुशल नाथ मिश्रा, टीएन मिश्रा एवं डॉ मनीष पाण्डेय समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*डेंटल ओपीडी में प्रत्येक सोमवार एक घंटे निःशुल्क ओपीडी की सुविधा होगी*
*विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दंत चिकित्सा की सुविधा सुबह 09:00 से 10:00 तक उपलब्ध रहेगी। इसमें नगर के प्रसिद्ध दंत विशेषज्ञ डॉ. रजनीश पांडेय की ओपीडी लगेगी। प्रथम चरण में यह सुविधा एक वर्ष तक रहेगी। यहाँ आवश्यक होने पर अत्याधुनिक मशीनों से दातों का एक्सरे इत्यादि भी होगा। इसके अंतर्गत हेल्थ कैम्प भी लगाया जायेगा, पहले चरण में एनसीसी के कैडेट्स के लिए डेंटल हेल्थ कैम्प लगेगा।*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+