DDU University के अर्थशास्त्र विभाग ने ऐसे बढ़ाया छात्रों का हौसला, HOD ने कही ये खास बातें
DDU University Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अर्थशास्त्र परिषद द्वारा सोमवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के श्रृंखला के क्रम मे 'AI- New face of developed India' शीर्षक पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान इससर्वप्रथम अर्थशास्त्र परिषद के प्रभारी डॉ.राजू कुमार गुप्ता ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विषय के परास्नातक के अनेक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में नितिका स्वरूप, मनीष चौहान, अमन पाठक, विशाल यादव और ममता मिश्रा नें पक्ष में और शिवांगी सिंह , प्रदुम सिंह,तथा आयुष गुप्ता नें विपक्ष में अपने विचार प्रकट किये। जिसमे शिवांगी सिंह ,आयुष गुप्ता तथा प्रदुम सिंह नें क्रमशः प्रथम, द्वतीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ अमन पाठक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने AI- New face of developed India' के बारे में विधार्थियों को जानकारी प्रदान किया और साथ ही यह भी बताया कि विधार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिये जिससे आप अपने आप को इन मंचो के माध्यम से निखार सकतें हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो0 अलोक कुमार गोयल ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर करुणाकर राम त्रिपाठी ,सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. मनीश कुमार, डॉ० वंदना अहिरवार तथा समस्त शोध छात्र तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications