DDU University के अर्थशास्त्र विभाग ने हीरक जयंती समारोह पर की यह खास पहल

DDU University Latest News Gorakhpur: अर्थशास्त्र विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के हीरक जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत '17 सतत विकास लक्ष्यों' में से पर्यावरण से सम्बंधित 'सतत विकास लक्ष्यों में पर्यावरण' विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में अर्थशास्त्र विभाग के 41 छात्र-छात्राओं ने सतत विकास लक्ष्यों में पर्यावरण विषय पर पोस्टर बनाया जिसमें एम ए II सेमेस्टर तथा एम ए IV सेमेस्टर व शोध छात्रों ने प्रतिभाग किया।

ddu

सभी विद्यार्थियों के पोस्टर का मूल्यांकन विभागाध्यक्ष व विभाग के शिक्षकों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो0 संदीप कुमार द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुये हीरक जयंती वर्ष के बारे मे बताया और साथ ही सतत विकास लक्ष्य तथा सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उठाये जा रहे कदमों को रेखांकित किया। इसी क्रम में प्रो. करुणाकर राम त्रिपाठी ने छात्रों को हीरक जयंती समारोह के महत्व को बताया, प्रो. आलोक कुमार गोयल ने अपने संबोधन में हीरक जयंती समारोह मैं विभाग तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजू कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. वंदना अहिरवार, डॉ. मनीश कुमार व विभाग के कर्मचारी गण ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+