उत्तर प्रदेश में अगले 5 वर्षों में और अधिक रोजगार सृजित होंगे: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर, 01 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि यूपी में भाजपा सरकार अगले पांच वर्षों में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की योजना बना रही है। गोरखपुर के चौरी चौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "हम यह भी योजना बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।"

Up election 2022 cm yogi adityanath says uttar Pradesh To Create More Jobs In Next 5 Years

पांच चरणों के मतदान संपन्न

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवें चरण में अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली में मतदान हुआ। बाकी दो चरणों में 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

गोरखपुर सदर सीट से मैदान में हैं योगी आदित्यनाथ

छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे थम जाएगा। 3 मार्च को वोटिंग होगी। छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से मैदान में हैं। 31 सालों से यह सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है। इस सीट पर योगी आदित्यनाथ को नए चेहरे चुनौती दे रहे हैं। सपा ने पूर्व बीजेपी उपाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ल को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+