DDU University ने इन पाठ्यक्रमों के परीक्षापाल किए घोषित, यहां देखें रिजल्ट
DDU University Latest Update Result News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-25 के परीक्षाफल घोषित कर दिए गए हैं:
एम.एस-सी. पर्यावरण विज्ञान
एम.एस-सी. माइक्रोबायोलॉजी
एम.एस-सी. गृहविज्ञान (रिसोर्स मैनेजमेंट)
एम.ए./एम.एस-सी. रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन
एम.ए. मनोविज्ञान
एम.ए. प्राचीन इतिहास
एम.ए. राजनीति विज्ञान
एम.ए. दर्शनशास्त्र

उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर उपलब्ध है।
सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देखें।
हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग द्वारा परास्नातक स्तर पर काव्य पाठ (पाठ्यक्रम आधारित) प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिसमें ओम प्रकाश वाल्मीकि, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, जैसिदा केरिकट्टा, मोहनदास नैमिषराय , कंवल भारती, गया प्रसाद शुक्ल स्नेही आदि कवियों की कविताएं आवर्त कुमार, पूजा यादव, हर्षिता,वैश्नवी, अवनीश मौर्य, अंकिता आदि ने सस्वर प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अखिल मिश्र, डॉ प्रियंका नायक डॉ अपर्णा पाण्डेय रहीं।इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ अखिल मिश्र ने कहा कि इस काव्य पाठ से कविताओं की ग्राहयता बढ़ती है और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है।
पुरस्कारों की घोषणा बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर निराला जयंती समारोह में की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications