Sawan 2023: सावन के पहले दिन शिव की आराधना में लीन रहे सीएम योगी, की यह विशेष पूजा

Gorakhpur News: भगवान शिव का सबसे प्रिय माह सावन आज यानी मंगलवार को शुरु हो गया। सभी शिवभक्तों के लिए इस माह का विशेष महत्व होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का शिव प्रेम जग जाहिर है। सावन माह के पहले दिन उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की तत्पश्चात हवन किया। सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं।

cm

मंगलवार सुबह अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद वह रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे।

cm

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने विधि विधान से शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। एक घंटे तक चले इस अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया। सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर सभी लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की।

Recommended Video

    Sawan 2023: सावन के पहले दिन शिव की आराधना में लीन रहे सीएम योगी, की यह विशेष पूजा
    cm

    रुद्राभिषेक के बाद सीएम ने किया हवन
    विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सीएम योगी ने हवन किया। हिंदू धर्म में हवन को शुद्धिकरण का एक कर्मकांड माना गया है। कहा जाता है कि पूजा-पाठ समेत कोई भी धार्मिक कार्य हवन के बिना अधूरा है। इसके जरिए आसपास की नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को खत्म किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+