CM YOGI ने 8 सौ करोड़ की निवेश परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- औद्यागिक हब बन रहा Gorakhpur
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गीडा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने 800 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण और 500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आवंटित नए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा। इस अवसर पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर का तीव्र गति से औद्योगिक हब के रुप में विकास हो रहा है। पहले यहां के निवेशक कही और निवेश करते थे लेकिन अब विदेशी निवेशक भी यहां निवेश कर रहे हैं। तेजी से उद्योगों का जाल बिछ रहा है। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रुप में उभर कर सामने आया है। यहां आए दिन नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं।

Gorakhpur News: नेट-जेआरएफ कोचिंग क्लासेज को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब से कर सकते हैं तैयारी
सीएम ने कहा कि गीडा से धुरियापार तक औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। पहले यूपी निवेशक आने से कतराते थे, अब वे बेखौफ आते हैं। गोरखपुर के गीडा में उद्योग लगाने से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। गीडा की स्थापना 34 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 को हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में 600 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।












Click it and Unblock the Notifications