'रथ' पर सवार होकर निकले पीठाधीश्वर योगी, शोभायात्रा में दिखी भारत की पहचान 'अनेकता में एकता'

CM Yogi News Gorakhpur: विजयादशमी पर्व पर निकलने वाली नाथ संप्रदाय की पारंपरिक शोभायात्रा मंगलवार शाम चार बजे गोरखनाथ मंदिर से निकली। इस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार हुए। जैसे ही वह रथ पर सवार हुए उनकी अगल और मनमोहक छवि देखने को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा में भारी संख्या में सभी जाति व धर्म के लोगों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा में भारत देश की असली पहचान अनेकता में एकता के दर्शन हुए। यह यात्रा मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान तक गयी।

यह शोभायात्रा सत्य, न्याय और धर्म का प्रतीक है। इस पारंपरिक शोभायात्रा में मुस्लिम व सिंधी समुदाय के लोगों ने पीठाधीश्वर पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया। फूलों से सजे रथ पर गोरखनाथ मंदिर के महंत के पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर का सर्वसमाज ने स्वागत और पूजन किया।

cm

पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी शोभायात्रा में आए लोगों को निराश नहीं कर रहे थे। वे उनसे श्रद्धापूर्वक मिलते और उन्हें आशीर्वाद देते। इसके साथ ही सीएम ने बच्चों को दुलार भी किया। लोगों में इस शोभायात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। अपने पीठाधीश्वर की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। सड़कों के किनारे, छतों व खिड़कियों से लोग पीठाधीश्वर को देख रहे थे। पूरा वातावरण अद्भुत था।

Gorakhpur: सीएम योगी ने पखारे कन्याओं के पैर, कहा-नारी शक्ति का प्रतीक है नवरात्र
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। नाथपंथ के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी, तुरही, नगाड़े, काशी से आए डमरू दल, ढोल व बैंड बाजे की धुन और हनुमान दल के बालकों के हैरतंगेज करतब के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी. जगह-जगह स्वागत में कलाकारों के विविध लोक नृत्य समूची भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य देव विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। महादेव का अभिषेक भी किया। मानसरोवर मंदिर में पूजन के उपरांत सीएम योगी की शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंची।यहां चल रही रामलीला में उन्होंने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया और आरती उतारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+