Gorakhpur News: नगर आयुक्त ने जिस कल्याण मंडपम का किया निरीक्षण उसके हैं बड़े फायदे, ऐसे मिलेगी राहत
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर नगर निगम लगातार प्रयासरत है। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड खोराबार में बने कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम गोरखपुर एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर निगम के नवसृजित वार्ड खोराबार में 04 करोड़ 70 लाख की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है। लगभग 11500 वर्ग फीट भूमि पर बने कल्याण मंडपम, जिसमें आयोजनों हेतु बड़ा हाल, किचन, पार्किंग की सुविधा तथा एक ए०सी० मीटिंग हॉल एक नॉन ए०सी० मीटिंग हॉल, 7 ए०सी० सूट्स रूम, 3 नॉन ए०सी० रूम के साथ-साथ स्नानागार, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।

Gorakhpur News: MMMUT के शोधार्थियों ने वर्ल्ड साइंटिस्ट रैंकिंग्स में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि,देखें लिस्ट
उक्त कल्याण मंडपम के निर्माण से शहरी आबादी के मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम कराए जाने हेतु सस्ता एवं किफायती दरों पर उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त होगी तथा इसमें एक साथ दो मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है। इसी तर्ज पर नगर निगम गोरखपुर में तीन अन्य कल्याण मंडपम भी निर्माणधीन है।












Click it and Unblock the Notifications