UGC NET Result: DDU University के अंग्रेजी विभाग के इन छात्रों ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, ये हैं इनके नाम
UGC NET Result DDU University Gorakhpur News Hindi Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय - अंग्रेज़ी विभाग ने इस वर्ष यूजीसी-नेट परीक्षा में 39 छात्रों की सफलता के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह संख्या विभाग के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है, जो विश्वविद्यालय के हीरक जयंती के अवसर पर एक विशेष उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए एक विशेष कलम और डायरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। अंग्रेज़ी विभाग निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, और छात्रों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और सही दिशा में प्रयास हमेशा फलदायी होते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा छात्रों को दी जाने वाली प्रेरणा और मार्गदर्शन ने इस परिणाम को संभव बनाया है।
यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी है, जो विभाग के लिए एक नया कीर्तिमान है।

गौरतलब है कि जेआरएफ प्राप्त करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा शोध कार्य के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जबकि नेट उत्तीर्ण करने वाले छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीएचडी करने और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र होते हैं। यह उपलब्धि छात्रों के शैक्षणिक और शोध करियर में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
आज, सफल छात्र अपने विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कुलपति प्रो. पूनम टंडन का आशीर्वाद लिया और अपनी इस सफलता का उत्सव मनाया।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा विभाग केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर भी बल देता है। विभाग अपने कक्षाओं में ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करता है, जिससे छात्र अपनी स्नातकोत्तर पढ़ाई के साथ-साथ नेट परीक्षा की तैयारी भी सुचारु रूप से कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संकाय सदस्यों की मार्गदर्शिका और विभाग के सतत प्रयासों का प्रमाण भी है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि पिछली परीक्षा में 22 छात्रों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि इस बार यह संख्या 39 हो गई है, जो विभाग के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
ये हैं सफल विद्यार्थी
1. स्मृति वर्मा
2. विशाल मिश्रा
3. विष्णु मिश्रा
4. विकास गुप्ता
5. सुधांशु राय
6. राकेश शर्मा
7. अनुष्का गौतम
8. अंजलि यादव
9. अभिलाषा पांडेय
10. श्वेता आर्या
11. दीप मिश्रा
12. ज़ेहरा शमशीर
13. योगेंद्र सिंह
14. कुमारी गुंजन
15. दीपक गुप्ता
16. अहमद राजा
17. पूजा कुमारी
18. अचला उपाध्याय
19. नूतन पटेल
20. औज़ा इरफान
21. जाग्रति
22. नितेश सिंह
23. मृणाल मंजरी
24. अंतिका यादव
25. प्रतीक्षा मिश्रा
26. अनीश कुमार सिंह
27. यामिनी मौर्या
28. सुप्रिया सिंह
29. श्वेता मिश्रा
30. मालविका तिवारी
31. शिवानी सिंह
32. निधि शुक्ला
33. दिव्या राय
34. आयुषी कुशवाहा
35. श्वेता कुमारी
36. पल्लवी पटेल
37. श्रुति शांडिल्य
38. प्राची रस्तोगी
39. अपूर्वा प्रसाद












Click it and Unblock the Notifications