Gorakhpur News: यज्ञ में बिदके हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट
गोरखपुर में गुरुवार को मोहम्मदपुर गांव में कलश यात्रा के दौरान बिदके हाथी ने तीन लोगों को मार दिया है। परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी गयी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यह घटना है चिलुआताल के मोहम्मदपुर माफी गांव की जहां कलश यात्रा के दौरान हाथी बिदक गया और उसने दो महिलाओं व चार साल के बच्चे को कुचलकर कर मार दिया। हाथी भाजपा विधायक विपिन सिंह का है। हाथी पर पांच घंटे बाद काबू पाया गया। मरने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है। आईजी व कमिश्नर ने यह चेक उनके परिजनों को सौंप दिया है।
मुहम्मदपुर माफी गांव में गुरुवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन का शुरु हो रहा था। यह 24 फरवरी तक होना था। कलश यात्रा में दो हाथी व ऊंट भी शामिल थे। इस अवसर पर कलश यात्रा निकली थी। इसी दौरान हाथी बिदक गया। हाथी को बिदका देख वहां भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में हाथी ने दो महिलाओं व एक चार साल के बच्चे को मार डाला। चार वर्षीय बालक कृष्णा अपने ननिहाल आया था। इसके अतिरिक्त कौशल्या देवी पत्नी दिलीप मद्धेशिया उम्र 50 वर्ष और कांति देवी पत्नी शंकर उपाध्याय उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। तीनों की मौत से गांव में मातम है।
घटना की जानकारी होते ही आई व कमिश्नर सहित कई अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी पर काबू पाया गया। सीएम के निर्देश पर पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications