Gorakhpur News: तेज हवाओं ने इस तरह ले ली दो सगी बहनों की जान
Gorakhpur News: गोरखपुर में इधर कुछ दिनों ने तेज हवाएं चल रही हैं। आंधी-तूफान के इस मौसम ने लोगों की जान खतरे में डाल दी है। इस मौसम की वजह से दो सगी बहनों ने अपनी जान गवा दी। तेज हवाओं के बीच छत से कपड़ा हटा रही दो बहने छत से नीचे गिर गयीं। जिससे उनकी मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, रामपुरा गांव के राजकुमार के नई बाजार स्थित मकान पर उनकी बेटियां गुरुवार रात को आंधी आने के बाद छत पर कपड़ा उतारने गयी थी। इसी दौरान आंधी के कारण दोनों बहनों ने अपना संतुलन खो दिया और रेलिंग से नीचे गिर गयी। इस हादसे में 22 वर्षीय नवनीतम व 12 साल की अभिलाषा की मौत हो गयी। इन दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इनके पिता पूर्व प्रधान राजकुमार अपना इलाज कराने लखनऊ गए हैं। इनकी पांच संतानों में नवनीतम दूसरे नंबर व अभिलाषा सबसे छोटी थी। नवनीतम बीकॉम कर रही थी वहीं अभिलाषा 6वीं में पढ़ रही थी।
एक अन्य घटना में ब्रम्हपुर क्षेत्र में छत का दरवाजा बंद करने गयी महिला अनियंत्रित होकर गिर गयी।
उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications