UP: जब विदाई में दुल्हन के साथ ससुराल पहुंची पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

गोरखपुर के मोहनापुर में आयी बारात में मनबढ़ों ने खाने को लेकर जमकर हंगामा किया। इसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के मोहनापुर में आयी बारात के बीच घुसकर कुछ मनबढ़ों ने शनिवार रात जमकर हंगामा किया। खाने को लेकर शुरु हुए विवाद ने व्यापक रुप धारण कर लिया और जमकर मारपीट शुरु हो गयी। इसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के मोहनापुर में शनिवार रात मोहद्दीपुर से बारात आई हुई थी। इस बारात में गांव के कुछ मनबढ़ खाना खाने पहुंच गए। सभी नशे में धुत थे। खाना खाने पहुंचे इन लोगों के लड़की पक्ष के लोगों ने रोका। इसी वजह से ये उग्र हो गए। इन मनबढ़ों ने मारपीट व पत्थरबाजी शुरु कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष की तरह से और लोग भी आ गए। इसके बाद लड़ाई और बढ़ गयी। इसमें तीन लोग गंभीर से रुप घायल हो गये।

Gorakhpur: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए फातिमा हॉस्पिटल को मिली उत्कृष्टता स्तर की पूर्ण मान्यता
घटना की सूचना पर तत्काल एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ, थानाध्यक्ष शाहपुर सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। लगभग 2 बजे शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा दुल्हन को मोहद्दीपुर उसके घर पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+