Gorakhpur: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए फातिमा हॉस्पिटल को मिली उत्कृष्टता स्तर की पूर्ण मान्यता

फातिमा अस्पताल पादरी बाजार को एनएबीएच द्वारा उत्कृष्टता स्तर की पूर्ण मान्यता प्रदान की गयी है।

fatima

Gorakhpur News: फातिमा अस्पताल पादरी बाजार को नर्सिंग सेवाओं के तहत नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर एनएबीएच द्वारा उत्कृष्टता स्तर की पूर्ण मान्यता प्रदान की गयी है। इसे लेकर हॉस्पिटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशुतोष दूबे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएमओ ने एनएबीएच द्वारा पूर्ण मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र को हॉस्पिटल के निदेशक को भेंट किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि फातिमा अस्पताला मरीजों को लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। जिसका उच्च मानक है। इसके लिए इस अस्पताल को एनएबीच द्वारा उत्कृष्टता स्तर की पूर्ण मान्यता प्रदान की गयी है। आगे भी यह अस्पताल बेहतर ढंग से मरीजों का इलाज करें यही कामना करता हूं।

फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर साबू पीएल ने एनएबीएच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि नर्सिंग संसाधन प्रबंधन, रोगियों की नर्सिंग देखभाल, दवा प्रबंधन, संचार व मार्गदर्शन, संक्रमण नियंत्रण एंव नर्सिंग गुणवत्ता के क्षेत्रों में अस्पतालों द्वारा अपनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मानको पर हैं।

निदेशक ने बताया कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित एनएबीएच देश भर के अस्पतालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मान्यता प्राप्त करता है। स्वास्थ्य सेवा के गुणवत्ता के लिए उच्च मापदंड तैयार करने व लोगों को इसका फायदा पहुंचाना ही बोर्ड का उद्देश्य है। प्रस्तावित नियमों में अस्पताल के साधन संसाधन, रोगियों के उपचार उनकी सुरक्षा, संक्रमण मुक्त वातावरण, उपचार के लिए निर्धारित प्रक्रियाएं, अस्पताल में सेवारत चिकित्सकों सहित कई अन्य मानको को गहनता से जांच परखा जाता है। निदेशक ने बताया कि अस्पताल को वर्ष 2020- 2022 में दो वर्ष के लिए एनएबीच की प्रदेश स्तर की मान्यता प्राप्त हुई थी।

इस अवसर पर निदेशक फादर साबू पीएल, एसोसिएट निदेशक फादर विल्सन, सहायक निदेशक फादर सीजो, प्रशासिका सिस्टर विमल एम एम जे, डॉक्टर विनय सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+