Gorakhpur: वन-वे हुईं ये सड़कें,निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

सीएम सिटी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नई पहल की गयी है। शहर की आठ प्रमुख सड़कों को वन वे कर दिया गया है। इतना ही नहीं भारी वाहनों को नो इंट्री के दौरान शहर के बाहर खड़ा कर दिया जाएगा। सुबह आठ से रात आठ बज

Gorakhpur News: सीएम सिटी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नई पहल की गयी है। शहर की आठ प्रमुख सड़कों को वन वे कर दिया गया है। इतना ही नहीं भारी वाहनों को नो इंट्री के दौरान शहर के बाहर खड़ा कर दिया जाएगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक तरफ से चार पहिया वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

one way

एसपी ट्रैफिक डॉक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि एमपी सिंह ने बताया कि शहर में आमजन को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े,इसके लिए कुछ मुख्य मार्गो को वन वे किया गया है।

यह रास्त हुए वन-वे
पार्क रेजीडेंसी होटल से क्षेत्रीय क्रींडागन की तरफ

अग्रसेन तिराहा से गांधी गली की तरफ।

फिराक चौक से बेतियाहाता की तरफ।

यातायात कार्यालय से गोरखनाथ मंदिर (सुबह 6 से रात 10 बजे तक)।

सिविल लाइंस क्षेत्र से आयकर तिराहा

कार्मल स्कूल मोड़ से सिटी माल तिराहे की तरफ।

यहां खड़े होंगे भारी वाहन
कालेसर
नौसढ़
बाघागाड़ा
रामनगर कड़जहां
देवरिया बाइपास
जगदीशपुर कोनी
पादरी बाजार
खजांची चौक
बरगदवां चाैराहा।

सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से चल टैक्सी स्टैैंड के कारण शहर के अध‍िकांश ह‍िस्‍सों में जाम जैसी स्‍थ‍ित‍ि रहती है।। शहरवासी भी निजी वाहनों को अवैध तरीके से सड़क किनारे खड़ी कर सवारी बिठाने से दिक्कत की शिकायत करते रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की तरफ से शहर में आने वाले आठ स्थानों के किनारे स्थाई टैक्सी स्टैंड व पार्किंग बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध स्टैण्डों को हटाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+