Terracotta Murti : दिवाली पर बढ़ी टेराकोटा मूर्तियों की डिमांड, अमेरिका लंदन तक मांग

Terracotta Murti News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का 'एक जिला एक उत्पाद' टेराकोटा एक छोटे से गांव औरंगाबाद से निकलकर आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में अपनी पहचान बना चुका है। अगले माह कई त्योहार हैं। खासकर दिवाली को लेकर टेराकोटा मूर्तियों की डिमांड बहुत बढ़ गई है।

औरंगाबाद के शिल्पकार खूबलाल प्रजापति बताते हैं कि वैसे तो हर माह इन मूर्तियों की डिमांड रहती है लेकिन दिवाली पर इसकी डिमांड कई गुना बढ़ जाती है।

teracota

कई प्रांतों से मिले ऑर्डर

खूबलाल प्रजापति कहते हैं कि दिवाली में अभी कुछ समय हैं लेकिन अभी से इसकी डिमांड है। कई प्रांतों जैसे आंध्र प्रदेश बंगलौर, गुजरात,मध्य प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा उत्तराखंड से ऑर्डर मिल चुके हैं।

ऑर्डर पूरा करने के लिए हो रहा काम

खूबलाल प्रजापति कहते हैं कि ऑर्डर को पूरा करने के लिए अभी से मूर्तियां, दीपक, टेबल सहित कई चीजें तैयार की जा रहीं हैं। इसमें पूरा परिवार लगा है।


इनकी है ज्यादा मांग

जितेंद्र प्रजापति कहते है कि कलश, पांच दीपक, नारियल, मनी प्लांट, कछुआ, टेबल की ज्यादा डिमांड है।

विदेशों में भी है मांग

खूबलाल बताते हैं कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी डिमांड है।अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों में भी इन मूर्तियों की डिमांड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+