Ground Report Tendua Fear: गोरखपुर में जब अचानक बच्चे के सामने से गुजरा तेंदुआ,होश उड़ा देंगी लोगों की बातें
Tendua Fear In Gorakhpur Ground Report: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इन दिनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया लेकिन तेंदुआ वन विभाग की टीम की पहुंच से दूर है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने मोहनापुर जहां तेंदुआ देखा गया वहां पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की।
पकड़ से दूर हैं तेंदुआ
स्थानीय निवासी नूरुद्दीन बताते हैं कि एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया लेकिन तेंदुआ अभी भी पकड़ में नहीं आया। सोमवार दोपहर और रात 12 बजे उसे मैने देखा। दहशत है।

रात भर जागना पड़ रहा है
नूरुद्दीन बताते हैं कि तेंदुआ देखने के बाद इस क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। रात भर जागना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को घर में ही रखा जा रहा है।
गोरखपुर में तेंदुए की दहशत बरकरार
— punit kumar srivasta (@punitkumarsriv1) August 5, 2025
देखिए ग्राउंड रिपोर्ट..https://t.co/myBn9Cot4M
तेंदुआ छिपकर बैठा था
स्थानीय महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर को मै जानवर के लिए चारा लेने गई थी। वहीं पर तेंदुआ छिपकर बैठा था। मेरे पास से वह तेजी से छलांग लगा आगे की ओर निकल गया।

तेंदुआ मेरे पास से होते हुए झाड़ी की तरफ निकल गया
मोहम्मद आकिफ बताते हैं कि सोमवार दोपहर में स्कूल से लौटा था। अपने खेत के पास ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। तेंदुआ मेरे पास से होते हुए झाड़ी की तरफ निकल गया। तेंदुए की वजह से हम लोग शाम सात बजे के बाद घर से नहीं निकल रहे हैं।
कही आने जाने में भी डर लग रहा है
मनोज कुमार कहते हैं कि तेंदुए की वजह से कही आने जाने में भी डर लग रहा है। बहुत जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं।
अनिल कुमार कहते हैं कि यहां तेंदुए को पकड़े के लिए पिजड़े भी लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम भी है पर सफलता नहीं मिल रही है। दहशत है।

नूरुद्दीन बताते हैं कि मै यहां का मूल निवासी हूं। मैने अपनी 60 साल की उम्र में यहां कभी तेंदुआ नहीं देखा तब तो जंगल भी था लेकिन अब यह देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications