Sudan Crisis: सूडान से घर लौटै यूपी के इन जिलों के लोग, पीएम- सीएम के प्रति जताया आभार
UP: सूडान में फैैली हिंसा के कारण वहां फंसे गोरखपुर- बस्ती मंडल के 31 लोगों को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया।

Sudan Crisis News Gorakhpur: अफ्रीका के सूडान में अचानक फैले हिंसा के कारण वहां फंसे भारतीयों को वहां से निकालने का काम निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन कावेरी के तहत गोरखपुर- बस्ती मंडल के 31 नागरिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। इसके लिए लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया व मोदी- योगी के नारे लगाए। उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान सरकार की व्यवस्था को बेहतर बताया।
इन 31 लोगों में देवरिया के 12, कुशीनगर के 13, गोरखपुर के 5 नागरिकों तथा सिद्धार्थनगर के 1 नागरिक की वतन वापसी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है। भारतीयों को वहां से लाने का क्रम जारी है। जो नागरिक घर लौटे उनके खाने- पीने सहित सभी जरुरतों की उत्तम व्यवस्था की गयी थी।
इन सभी को वाया जेद्दा दिल्ली लाया गया। यहां से यूपी के लोगों को गुरुवार को एसी बसों और फिर लक्जरी गाड़ियों से उनके घर पहुंचाया गया। इन लोगों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। सहजनवा में बस से उतरते ही उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी बाबा जिंदाबाद, इंडियन एम्बेसी जिंदाबाद और यूपी प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाये।

इन नागरिकों का एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, एसडीएम सहजनवा सुरेश कुमार राय, जिला आपदा प्रबंधक गौतम गुप्ता, नायाब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इन नागरिकों की हुई सूडान से वापसी
देवरिया
विनोद शाह, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र कुमार चौरसिया, विकास प्रसाद, अजय कुमार कनौजिया, रविंद्र कुमार निषाद, दशरथ कुशवाहा, अर्जुन यादव, सत्य प्रकाश यादव, नागेंद्र निषाद, प्रमोद कुमार यादव, संतोष चौरसिया।
कुशीनगर
राणा प्रताप सिंह, राकेश यादव, विनोद कुमार शर्मा, मुरारी शर्मा, जितेंद्र सिंह, उमेश यादव, सतीश शर्मा, संतोष राजभर, राघवेंद्र यादव, बाबूलाल शर्मा, दिलीप गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा, खुशबूद्दीन अंसारी।
गोरखपुर
मनीष गुप्ता, विजय बहादुर सिंह,, रामहंस, देवनारायण, जनार्दन त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर
महेंद्र
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications