Success Story: गोरखपुर की बेटी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिली यह जिम्मेदारी, कुलपति ने दी बधाई

Success Story Shweta Nidhi DDU University Latest News Hindi Uttar Prdaesh: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी (2023-2025) की छात्रा स्वेता निधि को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (RMRC), गोरखपुर स्थित मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट में प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-II के पद पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

स्वेता निधि की इस सफलता की जानकारी लगभग दस दिन पूर्व घोषित परिणाम के माध्यम से प्राप्त हुई, जिससे विश्वविद्यालय परिवार में प्रसन्नता और गर्व का वातावरण है। एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. स्मृति मल्ल ने स्वेता निधि को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह विभाग की गुणवत्ता-केन्द्रित शिक्षा और छात्र-अभिवृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।

shweta

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता के सतत प्रयासों का प्रमाण है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय एवं ICMR-RMRC के बीच हुए एम.ओ.यू. के अंतर्गत छात्रों को अनुसंधान एवं रोजगार से जुड़ी नई संभावनाएं मिल रही हैं, जो छात्रों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही हैं। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी ने भी स्वेता निधि को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+